बुधवार, 29 सितंबर 2010
अब अनिल अम्बानी बैंक खोलेंगे
मुंबई। अनिल धीरुभाई अंबानी समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी बैंकिंग कारोबार में व्यापक संभावनाएं देखते हुए अपना बैंक खोलने पर विचार कर रहे हैं। अंबानी ने के अनुसार उनका समूह इस संबंध में विभिन्न विकल्पों पर गौर कर रहा है और नया बैंक खोलने के संबंध में जारी भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशों का अध्ययन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि नया बैंक खोलने के संबंध में रिलायंस कैपिटल की भूमिका के बारे में विचार किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी का बैंक में परिवर्तन किया जा सकता है या किसी बैंक का अधिग्रहण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में विकास की व्यापक संभावनाएं हैं और सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रिलांयस कैपिटल की योजना अगले तीन से पांच वर्ष में 50 हजार करोड़ रुपए कर परिसपित्तयां अर्जित करना है। यह योजना चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि महज चार वर्ष के भीतर समूह का बाजार पूंजीकरण सवा लाख करोड रुपए से अधिक हो गया है। यह देश के चार बडे औद्योगिक घरानों में शामिल हो गया है। अंबानी ने कहा कि समूह की कुल परिसंत्तियां 83000 करोड़ रुपए को पार कर गयी है जबकि संपदा एक लाख 80 हजार करोड़ रुपए को छू रही है।


1 टिप्पणियाँ:
nice blog..
21 दिसंबर 2010 को 4:13 am बजेmere blog par bhi kabhi aaiye waqt nikal kar..
Lyrics Mantra
एक टिप्पणी भेजें